rajbhasha sambandhi nirikshan
दिनांक 9 सितंबर 2026 को नागर विमानन मंत्रालय के माननीय निदेशक, राजभाषा ले. कर्नल एम. के. सिंह जी, निजी सचिव, श्री विनय कुमार तथा अनुवाद अधिकारी, श्री पवन कुमार द्वारा एलाइंस एअर, मुख्यालय का राजभाषा संबंधी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय, श्री राजर्षि सेन द्वारा माननीय निदेशक, राजभाषा एवं उनकी टीम का हार्दिक स्वागत किया गया। अपने स्वागत संबोधन में मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय ने माननीय निदेशक, राजभाषा को एलाइंस एअर में राजभाषा से संबंधित की जा रही गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न उपलब्धियों जिसमें वार्षिक रिपोर्ट का मुद्रण कार्य व ई-ऑफिस में सभी अधिकारियों के नाम व पदनाम द्विभाषी रूप में किए जाने के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कंपनी में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा संबंधी कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
निरीक्षण के दौरान पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत कार्यों एवं उपलब्धियों को देखते हुए माननीय निदेशक, राजभाषा द्वारा एलाइंस एअर के प्रयासों की प्रशंसा एवं उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतरता बनाए रखने तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
यह निरीक्षण कंपनी में किए जा रहे कार्यों की प्रभावशीलता का महत्वपूर्ण प्रमाण रहा तथा भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणादायक भी रहा। एलाइंस एअर के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं गौरव का विषय है।
भवदीय
राजभाषा विभाग
एलाइंस एअर, मुख्यालय




